ब्लाक पोखरी के अंतर्गत ठेकेदार यूनियन के पदाधिकारियों ने लोनिवि प्रांगण में विभाग के खिलाफ धरना दिया। उन्होंने विभिन्न मांगों को लेकर जिलाधिकारी और अधीक्षण अभियंता को ज्ञापन भी भेजा।
ठेकेदारों का कहना है कि विभागीय अधिकारी सेलेक्शन बांड से चहेतों से कार्य करवा रहे हैं। इसकी जांच करने के साथ ही विज्ञप्ति प्रकाशित कर बांड बनाकर कार्य करवाया जाए। उन्होंने सभी पुरानी देनदारियां तुरंत करने, आपदा के तहत किए गए कार्यों का 20 प्रतिशत भुगतान शीघ्र करने, लोनिवि पोखरी में स्थायी अधिशासी अभियंता की तैनाती करने और सहायक अभियंता अतुल शांडिल्य के स्थानांतरण की भी मांग उठाई। धरना देने वालों में यूनियन के अध्यक्ष रणवीर सिंह भंडारी, सतू नेगी, सत्येंद्र नेगी, दिगंबर बर्तवाल, जगदीश भट्ट, महावीर बासकड़ी, महावीर रावत, रणजीत बर्तवाल, पृथ्वी भंडारी, विजयपाल रावत, राकेश बासकड़ी मौजूद थे।