नारायणबगड़। रसोई गैस सिलिंडर की बुकिंग को लेकर इन दिनों भारत गैस की पिंडर वैली गैस एजेंसी में उपभोक्ताओं की लंबी कतार लगी हुई है। वहीं रसोई गैस वितरण की समय सीमा 45 दिन निर्धारित होने के कारण बाजार और ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सणकोट के ग्रामीण चरण सिंह ने बताया कि रसोई गैस सिलिंडर लेने एजेंसी में आए थे लेकिन समय सीमा बढ़ाए जाने से उनको खाली हाथ जाना पड़ा। एजेंसी के प्रबंधक संजय ढोंडियाल ने बताया कि कुकिंग गैस का वितरण बुकिंग के अनुसार तय समय सीमा में किया जा रहा है। सोमवार को दो सौ उपभोक्ताओं को रसोई गैस सिलिंडर वितरित किए गए हैं। सेवाद