फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अप्रैल के पहले सप्ताह से शुरू हो जाएगा आस्था पथ का निर्माण

विज्ञापन
हेमकुंड साहिब का मुख्य पड़ाव घांघरिया। - फोटो : GOPESHWAR
विज्ञापन
हेमकुंड साहिब के कपाट इस साल 10 मई को श्रद्धालुओं के लिए खोले जाएंगे। ऐसा पहली बार होगा जब हेमकुंड साहिब के कपाट 10 मई को खुलेंगे। हेमकुंड साहिब में इस साल बर्फ कम होने के कारण कपाट जल्दी खोले जा रहे हैं। अप्रैल के पहले सप्ताह से सेना की इंजीनियर कोर के जवान आस्था पथ पर रास्ता बनाने का काम शुरू कर देंगे।
विज्ञापन

हेमकुंड साहिब के कपाट हर साल 25 मई को खोले जाते थे जबकि अधिक बर्फबारी होने पर कपाट एक जून या पांच जून को खोले जाते थे। हेमकुंड साहिब ट्रस्ट के उपाध्यक्ष नरेंद्रजीत सिंह बिंद्रा ने बताया कि पिछले साल कोविड के कारण कम श्रद्धालु हेमकुंड पहुंचे थे, जिससे लोगों का व्यापार प्रभावित हुआ था। अब कपाट जल्दी खुलेंगे तो व्यापारियों को राहत मिलेगी। वहीं हेमकुंड साहिब के पास स्थित लक्ष्मण लोकपाल मंदिर के कपाट भी 10 मई को खोल दिए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें