फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: बाजारों और वार्डों में नालियों का निर्माण शुरू

Wed, 25 Mar 2026 05:47 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

गौचर। नगर पालिका ने ड्रेनेज सिस्टम को सुधारने की कवायद शुरू कर दी है। पालिका ने बाजारों और वार्डों में नालियों का निर्माण और उसका सुधारीकरण का काम शुरू कर दिया है। शुरुआत में मेला मैदान से जीआईसी तक करीब 300 मीटर नाली का निर्माण किया जा रहा है। इस नाली निर्माण से मेला मैदान से पानी की निकासी हो सकेगी।
विज्ञापन

मुख्य बाजार में बरसात के दौरान मेला मैदान और बदरीनाथ हाइवे का पानी इकट्ठा होता है। व्यापार संघ अध्यक्ष राकेश लिंगवाल ने बताया कि बरसात में दुकानों में पानी घुसने से व्यापारियों को नुकसान उठाना पड़ता है। नाली निर्माण होने से व्यापारियों को राहत मिलेगी। वहीं पालिका अध्यक्ष संदीप नेगी ने बताया कि पालिका के पास सीमित बजट होता है। मगर व्यापारियों की समस्या को देखते हुए फिलहाल कुछ भाग में नाली का निर्माण शुरू किया गया है। आगे भी योजना बनाकर ड्रेनेज सिस्टम को मजबूत करने का प्रयास किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें