फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: गदेरे में डाल रहे निर्माण कार्य का मलबा

Sun, 12 Apr 2026 05:11 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

कर्णप्रयाग। सिमली- डिम्मर-कर्णप्रयाग मोटरमार्ग पर नवनिर्मित मोटर पुल के निर्माण कार्य का मलबा गदेरे में डंप किया जा रहा है। इससे पौराणिक टटेश्वर महादेव और विद्यापीठ आवासीय बस्ती को खतरा होने की आशंका है। बीएन डिमरी, पुनीत डिमरी, रविंद्र खंडूड़ी, जयदीप गैरोला आदि ने बताया कि पीएमजीएसवाई कर्णप्रयाग की ओर से टटासू गदेरे के ऊपर नवनिर्मित मोटर पुल का निर्माण कार्य करवाया जा रहा है। जेसीबी से पहाड़ की कटिंग कर विस्तारीकरण का कार्य किया जा रहा है। मगर कार्यदायी संस्था की ओर से मलबे को गदेरे में डाला जा रहा है जो बरसात में कहर बरपा सकता है। वहीं पीएमजीएसवाई के ईई सचिन कुमार ने बताया कि मामले का संज्ञान लिया जाएगा। संबंधित ठेकेदार को पुल के निर्माण कार्य का मलबा डंपिंग यार्ड में डालने के निर्देश दिए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें