फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: सेरा मैदान में अस्थायी निर्माण पर बनी सहमति, पालिका नहीं करेगी हस्तक्षेप

Sat, 04 Oct 2025 07:31 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फॉलोअप
विज्ञापन

थानाध्यक्ष की मध्यस्थता में मंदिर समिति और शिव शक्तिनगर के लोगों की हुई बैठक
विधायक व सांसद निधि से किया जा सकेगा निर्माण
संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। सेरा मैदान में अस्थायी निर्माण पर सहमति बन गई है। शनिवार को श्रीरुद्रनाथ-गोपीनाथ मंदिर प्रबंधन समिति व शिव शक्ति नगर के लोगों के बीच बैठक हुई और निर्माण का निर्णय लिया गया। मंदिर समिति ने कहा कि अस्थायी निर्माण में नगर पालिका का कोई हस्तक्षेप नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन


नगर के सेरा मैदान में बरातघर निर्माण पर गोपीनाथ-रुद्रनाथ मंदिर समिति की ओर से लगाई गई रोक हटाने की मांग के लिए शिवशक्ति नगर वार्ड के लोगों ने शुक्रवार को करीब छह घंटे तक गोपेश्वर गांव के रामलीला मैदान में धरना दिया था। शनिवार को गोपीनाथ मंदिर परिसर के सराय भवन में थानाध्यक्ष विनोद चौरसिया की अध्यक्षता में मंदिर समिति और ग्रामीणों की बैठक हुई। इस दौरान सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि सेरा मैदान में शिव शक्तिनगर के स्थानीय लोगों के लिए अस्थायी निर्माण किया जा सकेगा। इसका निर्माण विधायक व सांसद निधि से किया जा सकता है लेकिन नगर पालिका का इसमें कोई हस्तक्षेप नहीं होगा। निर्माण कार्य की निगरानी मंदिर समिति करेगी जिसके बाद दोनों पक्षों ने प्रस्ताव पर अपनी सहमति दी। इस मौके पर श्रीरुद्रनाथ-गोपीनाथ मंदिर प्रबंधन समिति के अध्यक्ष मनोज भट्ट, महासचिव शांति प्रसाद भट्ट, किशन सिंह बिष्ट, अमित रावत, धनराज सिंह नेगी, दिनेश पासवान, पूर्व सभासद राजेंद्र लाल, बृजलाल, नवल किशोर भट्ट, मनीष नेगी, राजी देवी, जेठुली देवी और आनंदी देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें