जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने पोखरी के सांकरी गांव जाकर शहीद योगंबर सिंह के परिजनों को सांत्वना दी। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष बीरेंद्र सिंह रावत और प्रदेश कांग्रेस महामंत्री हरिकृष्ण भट्ट ने कहा कि इस दुख की घड़ी में कांग्रेस संगठन शहीद के परिवार के साथ है। उन्होंने कहा कि बीते दिनों हुई बारिश से शहीद के गांव को जोड़ने वाली सड़क अभी तक बंद पड़ी है, जिससे ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मण बिष्ट, संदीप कुमार, नरेंद्र पंवार, महावीर सिंह, राजेंद्र सिंह और प्रवीण सिंह आदि मौजूद थे।