नगर/ब्लॉक कांग्रेस कार्यकारिणी की बैठक में पार्टी की मजबूती पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि भाजपा का दौर अब खत्म हो चुका है। केंद्र और राज्य में भाजपा की सरकार फेल हो गई है। आने वाला समय कांग्रेस का है। नगर अध्यक्ष महेश खंडूड़ी की अध्यक्षता में हुई बैठक में विधानसभा प्रभारी रीता पुष्पवाण ने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारी में जुट जाएं। जिस उम्मीद से जनता ने भाजपा को बहुमत दिया था, उस पर वह खरा नहीं उतर पाई है। बैठक में ब्लॉक/नगर आईटी सेल व बूथ कमेटियों के गठन और नेताओं की सूची तैयार करने पर चर्चा की गई। इस मौके पर जिलाध्यक्ष बीरेंद्र रावत, ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र सगोई, हरिकृष्ण भट्ट, हरीश सती, पंकज लडोला, सुरेश बिष्ट, मुकेश नेगी, बीरेंद्र मिंगवाल, पंकज शर्मा, भारती मिंगवाल, अंशी देवी, हरेंद्र बिष्ट, विनोद चौहान, सुभाष रावत, शिशुपाल लाल, जितेंद्र कुमार, पुष्कर रावत, शफीक अहमद और अनिल कुमार मौजूद रहे।
कई लोगों ने ग्रहण की कांग्रेस पार्टी की सदस्यता
गौचर। नगर कांग्रेस कमेटी की बैठक में कार्यकर्ताओं ने बूथ, नगर और ब्लॉक कमेटियों को मजबूत करने पर बल दिया। इस मौके पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाई और कई लोगों को पार्टी में शामिल किया गया। कर्णप्रयाग विधानसभा प्रभारी रीता फर्स्वाण की मौजूदगी और नगर अध्यक्ष सुनील पंवार की अध्यक्षता में हुई बैठक में कहा गया कि बूथ स्तर तक का सभी विवरण 15 दिन में उपलब्ध करवा दें। पार्टी जिसको भी विधानसभा प्रत्याशी का टिकट देगी सभी को उस प्रत्याशी को जिताने के लिए एकजुटता से काम करेंगे। बैठक में कमला चौहान, महेश रौतेला, राजकिशोर शाह, सुभाष भंडारी, अर्जुन, अतुल भंडारी ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। बैठक में प्रदेश सचिव मुकेश नेगी, केदारनाथ विधानसभा प्रभारी सुरेश कुमार, प्रदेश उपाध्यक्ष इंदू पंवार, जिलाध्यक्ष वीरेंद्र रावत , हरिकृष्ण भट्ट , ईश्वरी मैखुरी, विजय प्रसाद, राकेश शैली, ताजबर कनवासी, हरीश नयाल, महावीर नेगी, रजनी लिंगवाल, राजेश्वरी देवी, गौरव कपूर, मनोज नेगी थे। संवाद