फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: मनरेगा में हुए बदलाव के विरोध में कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

Sat, 31 Jan 2026 06:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन के बाद राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन
विज्ञापन


गोपेश्वर। कांग्रेस कार्यकर्तओं ने मनरेगा बचाओ अभियान के तहत शनिवार को कलेक्ट्रेट परिसर में धरना दिया। उन्होंने राष्ट्रपति को ज्ञापन प्रेषित कर वीबी-जी-राम-जी योजना को वापस लेने और मनरेगा को पुराने स्वरूप में बहाल करने की मांग की। कांग्रेस की ओर से चलाए जा रहे मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर कांग्रेसियों ने शनिवार को कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। बदरीनाथ विधायक लखपत बुटोला के नेतृत्व में पहुंचे कांग्रेसियों ने कहा कि यह उन गरीब लोगों की आर्थिकी को कमजोर करेगा जिनकी आजीविका मनरेगा से चलती है। प्रदर्शन के बाद कांग्रेसियों ने जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा। इस दौरान नगर अध्यक्ष योगेंद्र सिंह बिष्ट, ब्लॉक अध्यक्ष गोविंद सिंह सजवाण, जिलाध्यक्ष महिला ऊषा रावत, पूर्व प्रमुख कमल सिंह, सुपिया सिंह राणा, महावीर सिंह बिष्ट, आनंद सिंह पंवार, धीरेंद्र गरोड़िया, संदीप झिंक्वाण, संदीप रावत, महिपाल रावत, महिपाल सिंह बिष्ट, गंगा देवी, किशन बर्त्वाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें