गोपेश्वर। पिथौरागढ़ के जौलजीबी मेले में कांग्रेस विधायक हरीश धामी को मंच से अपनी बात रखने और जनसमस्याएं उठाने का अवसर नहीं दिए जाने के विरोध में बृहस्पतिवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गोपेश्वर बस स्टैंड तिराहे पर प्रदर्शन कर सरकार का पुतला फूंका।
जिलाध्यक्ष सुरेश कुमार डिमरी के नेतृत्व और नगर अध्यक्ष धीरेंद्र गरोड़िया के संचालन में हुए प्रदर्शन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कांग्रेस नेताओं ने इसे लोकतांत्रिक परंपराओं और निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के सम्मान के विरुद्ध बताते हुए कड़ी निंदा की। इस मौके पर आनंद सिंह पंवार, संदीप झिंक्वाण, ऊषा रावत, सूर्य प्रकाश पुरोहित, भगत कनियाल, गोविंद सिंह सजवांण, कुंवर सिंह भंडारी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाद