फोटो
पोखरी (चमोली)। हल्द्वानी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के कार्यक्रम के बाद कथित मंच के शुद्धीकरण मामले में कार्रवाई नहीं होने से नाराज युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का पुतला फूंककर विरोध जताया। कार्यकर्ताओं ने सरकार से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। युवा कांग्रेस अध्यक्ष सूर्य प्रकाश पुरोहित के नेतृत्व में कार्यकर्ता गोपेश्वर बस स्टेशन तिराहे पर एकत्रित हुए और सरकार का पुतला दहन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाद