फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुलिस अधीक्षक के सामने दी गिरफ्तारी

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में हुई घटना के बाद प्रशासन के रवैये और कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र भंडारी के नेतृत्व में बांह में काली पट्टी बांध और मौन व्रत धारण कर पुलिस अधीक्षक के सामने गिरफ्तारी दी। इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष आनंद सिंह पंवार, नगर अध्यक्ष प्रमोद बिष्ट, पीसीसी अरविंद नेगी, जिला उपाध्यक्ष दीवान सिंह बिष्ट, जिला महामंत्री हरेंद्र सिंह राणा, गुलाब सिंह बिष्ट, भगत कनियाल, धीरेंद्र गरोड़िया, महिला जिला कार्यकारी अध्यक्ष उषा रावत, यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष संदीप भंडारी, एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष संदीप नेगी, विधानसभा यूथ अध्यक्ष योगेंद्र बिष्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें