गैरसैंण। गैरसैंण रामलीला मैदान में 27 अप्रैल को कांग्रेसियों की ओर से प्रदर्शन और मुख्य चौराहे पर सांकेतिक चक्काजाम किया जाएगा। कांग्रेस ब्लाॅक अध्यक्ष दानसिंह नेगी ने बताया कि गैरसैंण में बजट सत्र न कराया जाना, झील निर्माण का काम शुरू नहीं होना सहित कई मांगों को लेकर प्रदर्शन किया जाएगा। प्रदर्शन में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत भी मौजूद रहेंगे। संवाद