कर्णप्रयाग में उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के धरने को समर्थन देते कांग्रेस पार्टी के क
फोटो
कर्णप्रयाग। उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ की अनिश्चितकालीन हड़ताल सोमवार को 15वें दिन भी जारी रही। इस दौरान महासंघ के आंदोलन को कांग्रेस पार्टी ने समर्थन दिया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुरेश डिमरी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता लोनिवि निरीक्षण भवन में धरना दे रहे सदस्याें के बीच पहुंचे। कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुरेश डिमरी ने कहा कि महासंघ मांगों को लेकर लगातार प्रदर्शन कर रहा है जिससे विभाग संबंधी कई कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं लेकिन भाजपा की तानशाही सरकार महासंघ की मांगों पर कोई ठोस निर्णय नहीं ले रही है। ऐसे में कांग्रेस पार्टी भी महासंघ के साथ खड़ी है और बड़ा आंदोलन करेगी। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश नेगी, अजय किशोर भंडारी, ईश्वर बिष्ट, ब्लॉक अध्यक्ष सुभाष रावत, कांग्रेस नगर अध्यक्ष महेश खंडूड़ी, पंकज लडोला, रामदयाल और अंशी देवी आदि मौजूद रहे। संवाद