फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: सीएम के कार्यक्रम के खर्च पर कांग्रेस ने उठाए सवाल

Mon, 20 Jul 2026 03:44 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
गोपेश्वर। कांग्रेस अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष दर्शन लाल विश्वकर्मा ने 15 जुलाई को गोपेश्वर पुलिस मैदान में आयोजित मुख्यमंत्री के कार्यक्रम पर हुए खर्च का विरोध किया। उन्होंने आरोप लगाया कि कार्यक्रम में टेंट, पंडाल, फूलों और अन्य व्यवस्थाओं पर करोड़ों रुपये खर्च किए गए जो जनता के धन की बरबादी है। सरकार अपनी छवि चमकाने के लिए सरकारी खजाने का दुरुपयोग कर रही है जबकि इससे जनता को कोई लाभ नहीं मिला। उन्होंने कहा कि इतनी राशि से कई विकास कार्य किए जा सकते थे। साथ ही आरोप लगाया कि सरकार जनकल्याणकारी योजनाओं के लिए बजट की कमी बताती है लेकिन ऐसे आयोजनों पर खुलकर खर्च कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें