फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोजगार की मांग को लेकर कांग्रेसियों का प्रदर्शन

विज्ञापन
गैरसैंण में बेरोजगार सप्ताह के तहत भाजपा की केंद्र सरकार व राज्य सरकार के विरूद्व रैली निकाल प्र? - फोटो : KARNPRYAG
विज्ञापन
बेरोजगार सप्ताह के अंतर्गत कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आदिबदरी में प्रदर्शन कर युवाओं को रोजगार देने की मांग की। कांग्रेस जिलाध्यक्ष बीरेंद्र रावत, पूर्व डिप्टी स्पीकर डॉ. एपी मैखुरी व प्रदेश प्रवक्ता हरिकृष्ण भट्ट के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पीपलचट्टी बाजार तक भाजपा के विरोध में नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं ने कहा कि आज युवा रोजगार के लिए भटक रहे हैं। इसके बाद पीपलचट्टी में तहसील अध्यक्ष हरेंद्र चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में बूथ स्तर पर कांग्रेस को सशक्त करने के लिए कार्यकर्ताओं का आह्वान किया। इस मौके पर मनमोहन पुंडीर, धर्म सिंह, नरेश बरमोला, बलवंत भंडारी, बिंदी लाल, संगीता बिष्ट, लक्ष्मण नेगी मौजूद थे। गैरसैंण में भी कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन करने वालों में केएस बिष्ट, सुरेंद्र सिंह, पूरन नेगी, कृष्णा नेगी, अनिल अग्रवाल, कुंवर सिंह, सरोज शाह, मोहन टम्टा, धनी राम, राकेश नेगी, यशवंत सिंह शामिल थे। वहीं, जिला महामंत्री हरीश सती ने बताया कि कर्णप्रयाग में बुधवार को कांग्रेसी कार्यकर्ता बेरोजगारी के मुद्दे पर प्रदर्शन करेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें