पोखरी। निकाय चुनाव की तैयारी को लेकर कांग्रेस के पर्यवेक्षक हरेंद्र चौधरी ने पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इस दौरान पार्टी के कई कार्यकर्ताओं ने अपनी दावेदारी पेश की। पोखरी नगर पंचायत चुनाव को लेकर पर्यवेक्षक ने कार्यकर्ताओं से अभी से चुनाव की तैयारी में जुटने के लिए कहा। बैठक में निर्णय लिया गया कि पार्टी जिसे भी प्रत्याशी बनाएगी सभी उस निर्णय को स्वीकार करते हुए एकजुटता से कार्य करेंगे। बैठक में नगर अध्यक्ष सत्येंद्र कंडारी, कुंवर सिंह चौधरी और गोकुल लाल आदि मौजूद रहे। संवाद