फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘कलाकारों में आत्मविश्वास बेहद जरूरी’

विज्ञापन
राइंका गोपेश्वर में नाटक का मंचन करते अक्षत नाट्य संस्था के कलाकार। - फोटो : GOPESHWAR
विज्ञापन
अक्षत नाट्य संस्था की ओर से 25 दिवसीय प्रस्तुति परक नाट्य कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें 15 स्थानीय कलाकारों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। इस दौरान राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय के स्नातक महेंद्र पंवार ने स्थानीय कलाकारों की कला को निखारने का प्रयास किया गया।
विज्ञापन

रविवार को कार्यशाला में कलाकारों को रंगमंच की विभिन्न विधा, इमेजिनेशन, इमोशन, अभिव्यक्ति, स्टेज कवर ब्लॉकिंग आदि के बारे में बताया गया। रंगकर्मी ललित मोहन थपलियाल की तीन एकांकियों झमेला, खाडू लापता और इस देश का क्या होगा का प्रदर्शन भी किया गया। इस मौके पर मुख्य कलाकार आयुष वशिष्ठ, मंजरी कोठियाल, अंश करासी, अनुपम भारती, अविनाश यादव, आयुष रावत, शिव्यांजलि नेगी, सुमित, मोहित कोठियाल, हरीश भारती, विजय वशिष्ठ, कुलदीप करासी आदि मौजूद थे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें