आदिबदरी। ग्राम विकास पलायन निवारण आयोग उत्तराखंड पौड़ी की ओर से भराड़ीसैंण विधानसभा परिसर में 25 सितंबर को रिवर्स पलायन पर सम्मेलन का आयोजन होगा। आयोग के शोध अधिकारी जीबी चंदानी के अनुसार सम्मेलन में चमोली जिले के सभी नौ विकासखंडों के अंतर्गत ग्राम विकास, कृषि, उद्यान मतस्य, डेयरी, उरेडा, पशुपालन, सहकारिता, उद्योग एवं पर्यटन विभाग की ओर से संचालित योजनाओं से लाभान्वित वह रिवर्स प्रवासी भाग लेंगे जो अपने गांव लौटकर स्वरोजगार एवं उद्यमिता के क्षेत्र में सराहनीय प्रयास कर रहे हैं। सम्मेलन में विभिन्न व्यवसायों से जुड़े 12 उद्यमियों को आमंत्रित किया गया है। संवाद