फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: स्वतंत्रता सेनानी की पत्नी के निधन पर शोक

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपेश्वर। आजाद हिंद फौज में देश की आजादी के लिए लड़ने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ग्वाई गांव निवासी स्व. चंद्र सिंह कंडेरी की पत्नी हीरा देवी का 95 साल की उम्र में पिछले दिनों निधन हो गया। उनके निधन पर क्षेत्र के लोगों ने शोक व्यक्त किया है। हीरा देवी अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गई हैं। उनके पति चंद्र सिंह ने नेता जी सुभाष चंद्र बोस की आजाद हिंद फौज में शामिल होकर देश की आजादी के लिए अपना सब कुछ न्यौछावर कर दिया था। हीरा देवी का उनके बेटे रघुवीर सिंह, भरत सिंह और दलीप सिंह ने उनके पैतृक घाट नंदप्रयाग में अंतिम संस्कार किया। जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें