फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: पूर्व प्रधानाचार्य के निधन पर जताया शोक

विज्ञापन
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। लंगासू क्षेत्र के बिरोली गांव निवासी और पूर्व में प्रधानाचार्य से सेवानिवृत्त गोविंद प्रसाद पंत के निधन पर क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों एवं समाज सेवियों ने शोक जताया है। गोविंद प्रसाद पंत का निधन उपचार के दौरान देहरादून में बीते 26 जुलाई को हुआ। पंत ने सेवानिवृत्त होने के बाद गांव में स्वरोजगार की पहल की। वर्तमान में इस स्थान पर पांच से अधिक स्थानीय लोगों के होटल हैं और यात्राकाल में लोग बेहतर स्वरोजगार कर रहे हैं। वहीं दशमद्वार विकास मंच का गठन कर क्षेत्रीय समस्याओं के निस्तारण के लिए भी लगातार संघर्ष किया। उनके निधन पर विधायक अनिल नौटियाल, भाजपा नेता टीका प्रसाद मैखुरी, पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश मैखुरी, प्रमुख दीपिका मैखुरी, लक्ष्मी जोशी, वीरेंद्र सिंह रावत, जितेंद्र कुमार, ताजवर नेगी, धीरेंद्र नेगी, यशवंत असवाल आदि ने शोक जताया। संवाद
विज्ञापन



फलदार और औषधीय पौधों का किया रोपण
थराली। मां के नाम एक पेड़ अभियान के तहत मंगलवार को आर्मी कैंटीन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों तथा कोषागार के कर्मचारियों ने वन विभाग के साथ मिलकर कैंटीन और कोषागार परिसर के चारों तरफ फलदार, औषधीय और छायादार पौधों का रोपण किया। वन पंचायत संगठन के पूर्व अध्यक्ष महिपाल सिंह रावत ने कहा कि अधिक से अधिक पौधारोपण कर हम अपने पर्यावरण को संरक्षित और संवर्धित कर सकते हैं। इस अवसर पर डॉ. पुरुषोत्तम जोशी, चुन्नू चौहान, गोविंद चौहान, सूबेदार प्रेम सिंह, राकेश पुरोहित, हवलदार सुरेंद्र सिंह, मनीष, विक्रम सिंह राणा, अजीत सिंह, उदय लाल, प्रवीण कुमार, आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन

जारी-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें