पोखरी (चमोली)। लोनिवि कार्यालय परिसर में स्थित हनुमान मंदिर में दो दिवसीय अखंड रामायण पाठ का मंगलवार को विधिवत समापन हो गया। समापन पर भंडारे का आयोजन कर भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया। कर्मचारी संगठनों और व्यापारियों के संयुक्त सहयोग से इस अखंड रामायण पाठ का आयोजन किया गया। इसमें नगर क्षेत्र के लोगों ने बड़ी संख्या में प्रतिभाग कर रामायण की चौपाइयां सुनीं। भक्तों ने भगवान श्रीराम और हनुमान जी से क्षेत्र की सुख समृद्धि व खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर व्यापार मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह राणा, बृजमोहन सिंह रावत, रणजीत सिंह, हीरा सिंह, विष्णु प्रसाद चमोला, रमेश चौधरी और संदीप असवाल आदि उपस्थित रहे। संवाद