फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: यूसीसी पंजीकरण के प्रशिक्षण को गंभीरता से करें पूरा

Wed, 08 Jan 2025 05:00 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

गोपेश्वर। जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने सभी रजिस्ट्रार और सब रजिस्ट्रार को समान नागरिक संहिता पोर्टल पंजीकरण का प्रशिक्षण गंभीरता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए। ताकि यूसीसी लागू होने पर इसके क्रियान्वयन में कोई दिक्कत न आए। कहा कि ब्लॉक स्तर पर प्रशिक्षण की सभी व्यवस्थाएं करने के साथ रजिस्ट्रार व सब रजिस्ट्रार अनिवार्य रूप से प्रशिक्षण में शामिल हों।
विज्ञापन

डीएम ने वर्चुअल बैठक में कहा कि प्रदेश में समान नागरिक संहिता लागू होने जा रही है। तहसील स्तर पर एसडीएम को रजिस्ट्रार, नगर स्तर पर अधिशासी अधिकारी और ग्रामीण स्तर पर ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों को सब रजिस्ट्रार नामित किया गया है। नौ व 10 जनवरी को उन्हें प्रशिक्षण दिया जाएगा। अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश ने प्रशिक्षण के शेड्यूल के बारे में जानकारी दी। बैठक में सभी एसडीएम, जिला विकास अधिकारी, खंड विकास अधिकारी, नगर निकायों के अधिशासी अधिकारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें