फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: समय पर पूरा करें पेयजल योजना का काम

Thu, 14 Nov 2024 06:20 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
पेयजल सचिव शैलेश बगोली ने किया कांडा-मैखुरा और उमट्टा पेयजल योजना का निरीक्षण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कर्णप्रयाग। पेयजल सचिव शैलेश बगोली ने बृहस्पतिवार को ब्लाॅक की कांडा-मैखुरा पेयजल योजना और उमट्टा पेयजल योजना का निरीक्षण किया। पेयजल सचिव ने अधिकारियों और निर्माणदायी संस्था को कार्य गुणवत्तापरक और समय पर पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

विकासखंड की निर्माणाधीन कांडा-मैखुरा लिफ्ट पंपिंग योजना से बीस से अधिक गांवों को पानी की आपूर्ति होगी। अलकनंदा नदी पर जयकंडीबगड़ से बन रही इस 28 करोड़ की पेयजल योजना पर बीते दो सालों से काम चल रहा है। कई बार जनप्रतिनिधियों और कपीरी विकास संघर्ष समिति ने योजना को लेकर सवाल भी उठाए थे। इस पर बृहस्पतिवार को पेयजल सचिव शैलेश बगोली ने योजना का निरीक्षण किया। बगोली ने निर्माण कार्यों में गुणवत्ता बनाए रखने और समय पर काम पूरा करने के निर्देश दिए। वहीं बगोली ने उमट्टा गांव के लिए बन रही पेयजल योजना का भी निरीक्षण किया। इससे पूर्व बगोली ने बुधवार शाम को गैरसैंण विकासखंड की पेयजल योजनाओं, सारेंग्वाड़ और भैंसवाड़ासैंण की पेयजल योजना का निरीक्षण भी किया। इस दौरान पेयजल निगम के मुख्य अभियंता गढ़वाल सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें