डीएम ने वीडियो कांफ्रेंसिंग से ली अधिकारियों की बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। गैरसैंण में प्रस्तावित विधानसभा सत्र की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने सत्र के सफल, सुरक्षित और सुचारु संचालन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय पर पूरी करने के निर्देश दिए।
एनआईसी वीसी सभागार में हुई बैठक में डीएम ने कहा कि सत्र से संबंधित कार्यों की नियमित निगरानी की जाए ताकि किसी भी स्तर पर कमी न रहे। जल संस्थान को पेयजल भंडारण क्षमता बढ़ाने, पुलिस बैरक के लिए अलग पेयजल लाइन की व्यवस्था करने, शहरी विकास विभाग और जिला पंचायत को मोबाइल व स्थायी शौचालय, स्वच्छता और कूड़ा प्रबंधन की उचित व्यवस्था करने समेत कई निर्देश दिए गए। डीएम ने सभी विभागों को अपने दायित्वों के अनुरूप निरीक्षण कर व्यवस्थाएं समय पर पूरी करने के निर्देश दिए। बैठक में एडीएम विवेक प्रकाश, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अभिषेक गुप्ता, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंद किशोर जोशी आदि मौजूद रहे।