फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: पीएम आवास योजना में अनियमितता की शिकायत

Wed, 29 Jul 2026 05:34 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
देवाल। ब्लॉक के बेराधार गांव के ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री आवास योजना के आवंटन में अनियमितता की शिकायत की। शिकायतकर्ता रघुवीर रावत ने ग्राम्य विकास विभाग के सचिव को पत्र भेजकर मामले की जांच की मांग की। रघुवीर रावत के अनुसार गांव के दो परिवारों को गलत तरीके से आवास आवंटित किए गए। इन दोनों के पास पहले से पक्की छत और चार से पांच कमरों वाले मकान हैं। रघुवीर ने दोषी कर्मचारियों पर कार्रवाई की मांग की। साथ ही गलत तरीके से आवंटित आवासों की राशि वसूली करने के लिए भी कहा। खंड विकास अधिकारी जयदीप बैरवाण ने मामले की जांच का आश्वासन दिया। संवाद
विज्ञापन



नपा के ईओ हेमंत चौहान ने कार्यभार किया ग्रहण
गौचर। हाल में हुए नगर निकायों के अधिशासी अधिकारियों (ईओ) के स्थानांतरण निरस्त होने से पालिका के स्थानांतरित ईओ हेमंत चौहान ने बुधवार को फिर से कार्यभार ग्रहण कर लिया है। नगर निकायों में प्रदेश सरकार द्वारा कार्यरत कुछ ईओ का स्थानांतरण कर लिया गया था और उनके स्थान पर प्रभारी ईओ को दायित्व सौंपा गया था। इस प्रकरण पर सवाल उठने से प्रदेश सरकार की ओर से प्रभारी ईओ के कार्यभार को निरस्त करते हुए स्थानांतरित ईओ को फिर से भेजा गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें