फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: पेयजल लाइन उखाड़ने की शिकायत, एसडीएम ने दिए जांच के आदेश

Wed, 22 May 2024 05:09 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
नारायणबगड़। ब्लाॅक के झिंझोणी गांव के चंद्रापुरी तोक में हर घर नल हर घर जल योजना के तहत घरों के लिए पेयजल लाइनें बिछाई गई थीं। मगर कुछ ग्रामीणों ने पेयजल लाइनें ही उखाड़ दीं। पीड़ित ने एसडीएम से इस संबंध में में शिकायत की। चंद्रापुरी तोक के दिलीप चंद्र शाह ने बताया कि मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत के बाद विभाग ने उन्हें हर घर नल हर घर जल योजना के तहत कनेक्शन उपलब्ध कराया था। मगर बीते सप्ताह मरगटी तोक के ग्रामीणों ने उसकी पेयजल लाइन उखाड़ दी। एसडीएम अबरार अहमद ने मामले में नारायणबगड़ के नायाब तहसीलदार को तत्काल जांच के निर्देश दिए। संवाद
विज्ञापन


चार डंपर सीज किए
नारायणबगड़। अवैध खनन सामग्री ले जा रहे चार डंपरों को पुलिस ने सीज कर दिया। पुलिस चौकी प्रभारी एसआई बीएल रौंठा ने बताया कि मंगलवार रात को गश्त के दौरान पंती में थराली की ओर से आ रहे 4 डंपरों को रोका तो उसमें खनन सामग्री भरी हुई थी। डंपर चालक इस संबंध में कोई वैध कागजात नहीं दिखा पाए। ऐसे में चारों डंपर वाहनों को मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सीज कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें