कर्णप्रयाग। ब्लॉक के चमतोली बारौं के रमेश चंद्र ने गांव में अवैध तरीके से चीड़ के पांच पेड़ काटे जाने की शिकायत मुख्यमंत्री से की। रमेश चंद्र ने मुख्यमंत्री को दिए ज्ञापन में कहा कि जनवरी माह में ग्राम सभा में चीड़ के पांच पेड़ काटे गए जिनको काटने के लिए वन विभाग से कोई अनुमति नहीं ली गई थी। उन्होंने इस मामले की शिकायत सीएम पोर्टल पर भी की लेकिन उस पर कोई कार्रवाई नहीं हो पा रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री से दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। वहीं आटागाड़ रेंज के रेंजर आरके निराला ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। इसकी जानकारी लेकर उचित कार्रवाई की जाएगी। संवाद