दशोली ब्लाक की खेल महाकुंभ की प्रतियोगिताएं नौ नवंबर से 14 नवंबर तक होंगी। खंड विकास अधिकारी राजेंद्र सिंह बत्र्वाल ने बताया कि पहले यह प्रतियोगिताएं 25 से 30 अक्तूबर को होनी थीं, जिनको अब नौ नवंबर से शुरू किया जाना है। इसमें अलग-अलग दौड़, लंबी कूद, गोला फेंक, चक्का फेंक, भाला फेंक सहित कई प्रतियोगिताएं शामिल हैं। सभी प्रतियोगिताएं अंडर 14, अंडर 17 और अंडर 21 आयु वर्ग के बीच होनी हैं।