फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: एसजीआरआर देवलकोट में प्रतियोगिताएं शुरू

Tue, 03 Nov 2026 05:00 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

नंदासैंण/आदिबदरी। एसजीआरआर पब्लिक स्कूल देवलकोट वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताओं का विधिवत शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि वीरेंद्र सिंह चौधरी, विशिष्ट अतिथि विपिन कुमार, पीटीए अध्यक्ष शिव सिंह नेगी और प्रधानाचार्य मुकेश कुंवर ने खेल की शुरुआत की। पहले दिन छात्रों ने मार्च पास्ट से अनुशासन का परिचय दिया। इस दौरान हरेन्द्र चौधरी, प्रेम गौड़ और ग्राम प्रधान विक्रम सिंह रावत आदि मौजूद रहे। दूसरी ओर रामलीला मैदान आदिबदरी में एसजीआरआर स्कूल की प्रतियोगिता के दूसरे दिन भी रोमांचक मुकाबले हुए। चेयर रेस के बालक वर्ग में काव्यांश कंसवाल (प्रथम), अनुज नेगी (द्वितीय) और शिवांश कुंवर (तृतीय) रहे। बालिका वर्ग में आकांक्षा नेगी ने पहला, दक्षिता ने दूसरा और पृषा नेगी ने तीसरा स्थान हासिल किया। 200 मीटर दौड़ में अरनव प्रथम, सक्षम द्वितीय और अर्जुन तृतीय स्थान पर रहे। प्रधानाचार्य सिद्धार्थ नेगी ने सभी विजेता छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें