फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: पगनों गांव के आपदा प्रभावितों को दिया जाए मुआवजा

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

जोशीमठ। भारतीय जनता पार्टी जोशीमठ के कार्यकर्ताओं ने प्रशासन से आपदा प्रभावित पगनों गांव में पहाड़ी से भूस्खलन के बाद हुए नुकसान का मुआवजा दिलाने के साथ ही प्रभावित क्षेत्र में आवश्यक वस्तुओं की सप्लाई करने की मांग की है। उन्होंने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपते हुए गांव में बिजली, पानी व राशन आदि की व्यवस्था कराने की मांग उठाई है।
कहा कि भूस्खलन से क्षतिग्रस्त सड़क, संपर्क मार्ग, पेयजल लाइनों की जल्द मरम्मत कराई जाए। आपदा से अति संवेदनशील गावों के पुनर्वास/विस्थापन या पुनर्निर्माण के लिए कार्ययोजना तैयार की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्ञापन देने वालों में भाजपा जिला मंत्री लक्ष्मण फरकिया, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती, पूर्व मंडल अध्यक्ष जगदीश सती, पूर्व जिला उपाध्यक्ष भगवती प्रसाद नंबूरी, मंडल अध्यक्ष संदीप नौटियाल, ग्रामीण महामंत्री दीपक फरस्वाण, क्षेत्र पंचायत सदस्य पगनों प्रदीप फरस्वाण आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें