कुमेड़ा गांव में पहुंचने पर मां राजराजेश्वर की डोली का भक्तों ने किया फूल मालाओं से स्वागत।-संव
फोटो-
नंदानगर। पुराना बाजार में गणेश उत्सव की धूम मची है। गणेश उत्सव में शामिल होने के लिए दूर-दराज के गांवों से भी भक्तगण पहुंचे। बुधवार को कीर्तन मंडली ने घर में पधारो गजानन जी मेरे घर में पधारो.., गणपति बप्पा मोरया, मंगलमूर्ति मोरया.., भोग लगाओ, ढोल बजाओ, मेरे गणपति आए हैं.. जैसे भजनों की प्रस्तुतियां दीं। आयोजक लक्ष्मण सिंह राणा ने बताया कि 28 सितंबर को चुफलागाड और नंदाकिनी नदी के संगम पर विसर्जन किया जाएगा। इस मौके पर व्यापार संघ अध्यक्ष चरण सिंह, क्षेत्र पंचायत सदस्य दीपक रतूड़ी, नंदन सिंह रावत, प्रकाश मेंदोली के साथ ही कई लोग मौजूद रहे। इस दौरान भंडारे का आयोजन भी किया गया। संवाद