फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: वार्षिकोत्सव में दी रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति

Sun, 03 May 2026 06:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
थराली। अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज तलवाड़ी का वार्षिक उत्सव शनिवार को रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला पंचायत सदस्य कलावती देवी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने शिक्षा के महत्व को दर्शाते हुए नाटक, गीत और एकांकी प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में प्राथमिक विद्यालय गुड़म स्टेट की छात्राओं ने नृत्य प्रस्तुत किए। महिला मंगल दलों ने भी कार्यक्रम पेश किए। प्रधानाचार्य नंदा वल्लभ देवराड़ी ने विद्यालय की वार्षिक आख्या प्रस्तुत की। छात्र-छात्राओं ने ज्ञानवर्धक मॉडल प्रदर्शित किए और फैंसी ड्रेस के माध्यम से अपने भविष्य के सपने बताए। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को सम्मानित किया गया। कलावती देवी ने विद्यालय के विकास के लिए हर संभव मदद का आश्वासन दिया। कार्यक्रम का संचालन खुशहाल सिंह बिष्ट और खुशबू ने किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें