फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाविद्यालय तलवाड़ी में तालाबंदी जारी

Sat, 21 Nov 2015 07:05 PM IST
थराली
विज्ञापन
विज्ञापन
महाविद्यालय तलवाड़ी में शनिवार को भी तालाबंदी जारी रही। लेकिन अभी तक शासन-प्रशासन की तरफ से कोई भी सकारात्मक कदम नहीं उठाये गये हैं।
विज्ञापन


उपजिलाधिकारी थराली को छोड़कर कोई भी जनप्रतिनिधि अथवा शासन का प्रतिनिधि छात्रों से वार्ता करने नहीं पहुंचा है। आंदोलन का नेतृत्व कर रहे छात्र संघ अध्यक्ष नवीन चंदोला का कहना है कि आंदोलन के छह दिन बाद भी शासन-प्रशासन की तरफ से शिक्षकों की नियुक्ति के संबंध में कोई भी कार्यवाही नहीं हुई है। इससे साफ है कि सरकार व जनप्रतिनिधि किस प्रकार छात्रों के भविष्य को लेकर फिक्रमंद हैं। इस बीच छात्रों ने शासन-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की। धरना प्रदर्शन करने वालों में उपाध्यक्ष सूरज विष्ट, सचिव किरन चिनवान, उपसहसचिव सुरेन्द्र गुसांई, कोषाध्यक्ष रेखा विष्ट, युवा नेता सुरेंद्र रावत, छात्र नेता कमल गिरी, योगी गुर्साइ, भरत कुमार, हरीश चंदोला, अनिल चंदोला, नवीन सती, राहुल बडियारी आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें