फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलक्ट्रेट कर्मियों ने कार्य बहिष्कार कर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
कलक्ट्रेट कर्मचारियों ने 28 जून को कलक्ट्रेट में जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया और हल्दापानी के आपदा प्रभावितों के बीच हुई वार्ता के कुछ अंश को काटकर सोशल मीडिया पर गलत ढंग से प्रचारित करने पर नाराजगी जताई है। गुस्साए कर्मचारियों ने सोमवार को कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर कार्य बहिष्कार किया। उन्होंने वीडियो बनाने व उसे गलत तरीके से प्रचारित करने वाले असामाजिक तत्व की पहचान कर कड़ी कार्रवाई की मांग की। कर्मचारियों ने इस संबंध में अपर जिलाधिकारी को ज्ञापन भी सौंपा।
विज्ञापन

28 जून को हल्दापानी के आपदा प्रभावित पूर्व मंत्री राजेंद्र भंडारी के नेतृत्व में जिलाधिकारी से वार्ता करने उनके कार्यालय में पहुंचे। इस दौरान जिलाधिकारी से हुई आपदा पीड़ितों की वार्ता को सोशल मीडिया पर गलत तरीके से प्रचारित किया गया। वीडियो में दिखाया गया कि जिलाधिकारी एक महिला को चुप रहने के लिए कह रही हैं। कलक्ट्रेट कर्मचारियों ने इस पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की है। यूनियन के अध्यक्ष विमल बिष्ट ने कहा कि जिलाधिकारी के कार्यालय में ही उनकी कुर्सी के समीप पहुंचकर गलत तरीके से वीडियो बनाना और उसे वायरल करना सरासर गलत है। अब कलक्ट्रेट कर्मी भी अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने उक्त व्यक्ति की पहचान कर तत्काल सख्त कार्रवाई की मांग उठाई है। ऐसे असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन तेज कर पूर्ण कार्य बहिष्कार पर चले जाएंगे। इधर, अपर जिलाधिकारी हेमंत वर्मा ने कहा कि मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें