फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: धरनास्थल पर पहुंचे सीएमएस, बेनतीजा रही वार्ता

Wed, 10 Jun 2026 11:05 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

सिमली बेस अस्पताल के संचालन के लिए 13 जून को निकालेंगे रैली
संवाद न्यूज एजेंसी
कर्णप्रयाग। महिला बेस अस्पताल सिमली में प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधाओं की मांग के लेकर ग्राम प्रधान संगठन चमोली के जिलाध्यक्ष उमेश खंडूड़ी का सत्याग्रह आंदोलन बुधवार को छठे दिन भी जारी रहा। इस दौरान सीएमएस डॉ. भगवती प्रसाद पुरोहित धरना स्थल पर वार्ता के लिए पहुंचे लेकिन उनकी आंदोलनकारियों से वार्ता बेनतीजा रही। उन्होंने 13 जून को रैली की घोषणा की।
सिमली में महिला बेस अस्पताल के संचालन के लिए लोग आंदोलित हैं। बुधवार को सीएमएस डॉ. पुरोहित सत्याग्रह स्थल पहुंचे। इस दौरान आंदोलनकारियों ने उनसे अस्पताल में महिला, बाल, दंत और नेत्र रोग विशेषज्ञ सहित ऑपरेशन थिएटर, पैथोलॉजी लैब, एक्सरे व अल्ट्रासाउंड मशीन के संचालन की मांग की। उन्होंने स्पष्ट किया कि इन सुविधाओं के शुरू होने तक आंदोलन जारी रहेगा। पुरोहित ने मांगों को शासन और उच्चाधिकारियों को भेजने का आश्वासन दिया। मगर वार्ता में कोई ठोस समाधान नहीं निकला। संगठन ने आगामी 13 जून को धरना स्थल से महिला बेस अस्पताल तक रैली निकालने की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंसेट
18 को होगी बैठक
बुधवार को बनातोली सिमली में बेस अस्पताल संघर्ष समिति की कोर कमेटी की बैठक देवेंद्र सिंह नेगी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि आगामी 18 जून को सिमली में वृहद बैठक का आयोजन किया जाएगा जिसमें क्षेत्रीय सांसद, विधायक, जन-प्रतिनिधियों, व्यापारियों और ग्रामीणों को आमंत्रित कर अग्रिम रणनीति पर चर्चा की जाएगी। इस मौके पर समिति के संरक्षक महेश प्रसाद डिमरी, उपाध्यक्ष भास्कर डिमरी, चंडिका मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत टकोला, प्रकाश चंद्र सेमवाल, भजन सिंह और भवान सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें