फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भराड़ीसैंण में दिसंबर में करेंगे कैंप सीएम

Wed, 04 Nov 2015 10:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिसंबर माह में तीन दिन सीएम भराड़ीसैंण में कैंप करेंगे। यह बात सीएम ने अपने भराड़ीसैंण प्रवास में कही। सत्र समाप्त होने के बाद मंगलवार रात को सीएम हरीश रावत अपने सहयोगियों के साथ भराड़ीसैंण में ही रुके।
विज्ञापन


बुधवार सुबह सीएम ने एनबीसीसी, वीकेजे और लोनिवि के अधिकारियों से भराड़ीसैंण के हेलीपैड को चॉपर उतरने लायक बनाने के लिए कहा। साथ ही सीएम ने तीन दिसंबर से भराड़ीसैंण में कैंप करने की संभावना जताई।

बुधवार को मुुख्यमंत्री हरीश रावत और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने भराड़ीसैंण से जागेश्वर के लिए करीब साढ़े दस बजे उड़ान भरी। इससे पूर्व भराड़ीसैंण में कार्यकर्ताओं और अधिकारियों से कहा कि पहाड़ में रहकर ही पहाड़ के लिए विकास योजनाएं बन सकती हैं, जिसके लिए भराड़ीसैंण में शिविर लगाकर योजनाएं तैयार करने का काम शुरू होगा।
विज्ञापन


सीएम के साथ रुके 15 विधायक
मंगलवार को विधानसभा सत्र खत्म होने के बाद माननीयों ने गैरसैंण को पीछे मुड़कर नहीं देखा। यहां सीएम, विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल, डिप्टी स्पीकर डा. अनुसूया प्रसाद मैखुरी, सहित महज 14 कांग्रेसी और एक भाजपा का विधायक भराड़ीसैंण के विधायक आवास में रुका और बुधवार को अधिकांश विधायक हेलीकॉप्टर से देहरादून रवाना हुए।

सामान हुआ पैक
पॉलीटेक्निक भवन में बने विधानसभा भवन का सामान पैक होने लगा है। बुधवार सुबह तड़के ही विधानसभा के कर्मी और अन्य मजदूर सत्र के लिए बनाए गए हॉल, गेट, विधानसभा अध्यक्ष, सीएम सहित अन्य मंत्रियों को बनाए कक्षों का सामान समेटने में लगे थे। देर शाम तक पूरे भवन का सामान पैक हो चुका था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें