फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौर्य महोत्सव का सीएम करेंगे शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
कफारतीर-सैंज खैतोलीखाल में मंगलवार से आयोजित तीन दिवसीय प्रथम विक्टोरिया क्रास दरवान सिंह नेगी राजकीय शौर्य महोत्सव का शुभारंभ मुख्यमंत्री पुष्कर धामी करेंगे। आयोजन समिति के सचिव गंभीर नेगी व उपाध्यक्ष लखपत सिंह ने बताया कि शौर्य महोत्सव का उद्घाटन मुख्यमंत्री करेंगे। थराली विधायक मुन्नी शाह विशिष्ट अतिथि होंगी। महोत्सव के शुभारंभ पर महिलाएं भव्य कलश यात्रा के साथ समारोह स्थल पर पहुंचेंगी। गढ़वाल राइफल लैंसडौन और गढ़वाल स्काउट जोशीमठ ब्रासबैंड वादन की प्रस्तुति देंगे। स्थानीय शिक्षण संस्थाओं एवं सांस्कृतिक दलों के रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन भी होगा। बहुउद्देश्यीय शिविर, पूर्व सैनिक सम्मेलन व संस्कृति विभाग तथा लोक गायकों के कार्यक्रम शौर्य महोत्सव के प्रमुख आकर्षण होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें