फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: सीएम आज पहुंचेंगे सवाड़, प्रशासन अलर्ट

Sat, 06 Dec 2025 11:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
सीएम आज पहुंचेंगे सवाड़, प्रशासन अलर्ट
विज्ञापन





ग्वालदम-देवाल-वाण सड़क बीआरओ को ट्रांसफर न होने से लोग हैं नाराज

संवाद न्यूज एजेंसी



देवाल। सवाड़ गांव में आयोजित अमर शहीद सैनिक मेले में सीएम पुष्कर सिंह धामी के आने को लेकर प्रशासन सतर्क हो गया है। सर्वदलीय संयोजक मंडल की चेतावनी के कारण तहसील से लेकर जिले का खूफिया विभाग सक्रिय रहा। पुलिस ने देवाल बाजार में फ्लैग मार्च भी किया।
विज्ञापन


शुक्रवार को सर्वदलीय संयोजक मंडल की बैठक में संयोजक मंडल के सदस्यों ने मुख्यमंत्री द्वारा रक्षा मंत्रालय से स्वीकृत लोनिवि की ग्वालदम- नंदकेशरी- देवाल- वाण सड़क को बीआरओ को हस्तांतरित नहीं होने पर नौ दिसंबर से धरना- प्रदर्शन की चेतावनी दी है। इसके बाद प्रशासन सक्रिय हो गया है। शनिवार शाम को पुलिस ने देवाल बाजार में फ्लैग मार्च किया। विधायक भूपाल राम टम्टा व एडीएम विवेक प्रकाश भी सवाड़ गांव पहुंचे। संयोजक मंडल के सदस्यों से अपनी बात मुख्यमंत्री से रखने का आग्रह किया जा रहा है। संयोजक मंडल के महाबीर बिष्ट, केडी मिश्रा व सुरेंद्र बिष्ट ने बताया कि शिष्टमंडल मुख्यमंत्री को इस सड़क को बीआरओ को हस्तांतरित करने का ज्ञापन देगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें