फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चमोली: पीपलकोटी पहुंचे सीएम, मातृ शक्ति सम्मेलन में करेंगे प्रतिभाग, अलग-अलग ग्राम पंचायतों से पहुंचीं महिलाएं

Tue, 17 Nov 2026 11:52 AM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली

सार

चमोली जिले में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पीपलकोटी पहुंच गए हैं। सम्मेलन में विभिन्न ग्राम पंचायतों से पहुंचीं महिलाओं के साथ ही अलग-अलग क्षेत्रों में योगदान दे रही महिलाएं भी शामिल होंगी।
विज्ञापन
मातृ शक्ति सम्मेलन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज मंगलवार को चमोली जिले के दौरे पर हैं। वह पीपलकोटी में आयोजित मातृ शक्ति सम्मेलन में प्रतिभाग करेंगे। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर प्रशासन की ओर से तैयारियां की गई हैं।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह करीब 11:30 बजे हेलिकॉप्टर से सेमलडाला हेलीपैड पहुंचे। यहां से वह पीपलकोटी के लिए रवाना हुए। मुख्यमंत्री पीपलकोटी पहुंच गए हैं और मातृ शक्ति सम्मेलन में शामिल होंगे।

सम्मेलन में जिले की अलग-अलग ग्राम पंचायतों से महिलाएं प्रतिभाग करेंगी। इनमें आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में अपना योगदान दे रही महिलाएं भी शामिल होंगी। कार्यक्रम में महिलाओं की भागीदारी प्रमुख रहेगी।

विज्ञापन


ये भी पढे़ं...उत्तराखंड में बड़ा हादसा: टिहरी गढ़वाल के गूलर में पुल से गिरी बस, आठ की मौत, 20 को निकाला; बचाव अभियान जारी

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सम्मेलन में प्रतिभाग करने के बाद मुख्यमंत्री दोपहर 12:45 बजे सेमलडाला हेलीपैड से हेलिकॉप्टर के माध्यम से देहरादून के लिए रवाना होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें