I
कर्णप्रयाग और गौचर के निकाय में भाजपा अधिकृत प्रत्याशियों के समर्थन में की जनसभा
I
Iमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को कर्णप्रयाग से प्रदेश में निकाय चुनाव प्रचार का आगाज किया। शनिवार दोपहर सीएम धामी ने गौचर और कर्णप्रयाग में भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी गणेश शाह और अनिल नेगी सहित सभासद प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में सरकार ने लैड जेहाद और थूक जेहाद पर कार्रवाई कर खत्म करने का काम किया।I
Iकर्णप्रयाग मुख्य बाजार में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम धामी ने कहा कि समान नागरिक संहिता को लागू करने वाला देश का पहला राज्य उत्तराखंड है। सरकार ने नकल विरोधी अध्यादेश को लागू कर कई बेरोजगारों को रोजगार देने का काम किया है। प्रदेश में जल्द की सख्त भू-कानून लाया जाएगा। प्रदेश में नियम विरुद्ध भूमि खरीदने वालों की जांच की जा रही है। सीएम ने बेनीताल एस्ट्रो विलेज योजना का जिक्र करते हुए कहा कि सरकार पयर्टन के क्षेत्र में काम कर रही है। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश मैखुरी, विधायक अनिल नौटियाल और भूपाल राम टम्टा, पूर्व विधायक राजेंद्र भंडारी, गणेश शाह, अनिल नेगी, राकेश जोशी, तेजेंद्र रावत, सुभाष चमोली, राजेंद्र डिमरी, दिनेश बहुगुणा, अरूण मैठाणी, राजा चौहान, पंकज डिमरी आदि मौजूद थे।I
I
युवा मोर्चा ने निकाली बाइक रैली
I
Iसीएम के कर्णप्रयाग आने पर युवा मोर्चा ने बदरीनाथ हाईवे पर उमा माहेश्वर आश्रम से लेकर उमा देवी चौक तक बाइक रैली निकाली। उमा देवी चौक से बाजार में जनसभा स्थल तक सीएम धामी पैदल जुलूस के साथ पहुंचे।I
I
बोलेेंगे- हमारी सरकार नहीं है
I
Iजनसभा में सीएम धामी ने विपक्ष पर चुटकी लेते हुए कहा कि प्रदेश में हो रहे निकाय चुनावों में पहले तो विपक्ष कहीं जीत नहीं रहा। यदि गलती से जीत गया तो फिर ये बोलेेंगे की हम क्या करें हमारी सरकार नहीं है।I
शिक्षक हुए साइबर फ्रॉड के शिकार
शिक्षक हुए साइबर फ्रॉड के शिकार