फोटो
गोपेश्वर। गोपेश्वर- नैलकुड़ाव मोटर मार्ग पर सड़क किनारे उगी झाड़ियों का लोक निर्माण विभाग ने कटान शुरू कर दिया है। झाड़ियों के कारण सड़क पर वाहनों की आवाजाही में दिक्कतें हो रही थीं। साथ ही झाड़ियों के बीच से गुजरने वाले ग्रामीणों को जंगली जानवरों का खतरा भी बना रहता था। इसका सबसे अधिक खामियाजा स्कूली बच्चों को भुगतना पड़ रहा था। बच्चों को स्कूल आने-जाने में परेशानी हो रही थी। लोनिवि प्रांतीय खंड गोपेश्वर के ईई तनुज कांबोज ने बताया कि सड़क किनारे झाड़ियों का कटान शुरू कर दिया गया है। ग्रामीण विजय सिंह, रणजीत सिंह और बदरी रावत ने कहा कि इससे सड़क पर आवागमन सुगम होगा और वाहन चालकों के साथ ही स्कूली बच्चों को भी सुविधा मिलेगी। संवाद