फोटो
कर्णप्रयाग। नगर पालिका के स्वच्छता अभियान के तहत शुक्रवार को आईटीआई और सिमली वार्ड में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इसके तहत पर्यावरण मित्रों की ओर से सार्वजनिक रास्तों, प्रतीक्षालय, नालियों में झाड़ी कटान और जगह-जगह पड़े कूड़े को एकत्र किया गया। सफाई निरीक्षक नितिन सती ने बताया कि पालिका की ओर से समय-समय पर विशेष सफाई अभियान चलाया जाता है। संवाद