फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: चला सफाई अभियान, तप्तकुंड क्षेत्र से 120 किलो पुराने कपड़े एकत्रित किए

Mon, 14 Oct 2024 04:08 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

बदरीनाथ। नगर पंचायत, एसडीआरएफ और पुलिस प्रशासन की ओर से बदरीनाथ धाम के तप्तकुंड क्षेत्र में संयुक्त सफाई अभियान चलाया गया। तीर्थयात्रा के दौरान कई श्रद्धालु तप्तकुंड में स्नान करने के बाद पुराने कपड़ों को नदी की ओर फेंक देते हैं, जिससे कपड़े पत्थरों में अटक जाते हैं। यहां नगर पंचायत के पर्यावरण मित्र भी नहीं पहुंच पाते हैं। संयुक्त सफाई अभियान में एसडीआरएफ की मदद से नगर पंचायत की ओर से करीब 120 किलोग्राम कपड़े एकत्रित कर कूड़ा निस्तारण केंद्र ले जाया गया। इस मौके पर थानाध्यक्ष नवनीत भंडारी, एसडीआरएफ के एसआई उमराव सिंह के साथ ही कार्मिक मौजूद रहे। नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी सुनील पुरोहित ने श्रद्धालुओं से पुराने कपड़ों को कूड़ेदान में निस्तारित करने की अपील की। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें