फोटो
पोखरी। अलकनंदा भूमि संरक्षण पोखरी रेंज की ओर से ग्रामीणों के साथ मिलकर वन पंचायत की भूमि पर फायर लाइन की सफाई की गई।
वन क्षेत्राधिकारी बीएल शाह और वन दरोगा दर्शन भंडारी के नेतृत्व में शरणाचाई के ग्रामीणों और वन कर्मियों ने फायर लाइन से पिरुल व सूखी घास को हटाया। वन क्षेत्राधिकारी ने कहा कि जंगलों में फायर लाइन वनाग्नि की घटनाओं को काबू में करने का सबसे कारगर उपाय होता है। उन्होंने सभी से जंगलों को आग से बचाने और अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की। कहा यदि कोई जंगल में आग लगाता हुआ दिखता है तो उसकी सूचना तुरंत वन विभाग को दें। इस अवसर पर आरक्षी अमित भंडारी, उमेद सिंह, वन पंचायत सरपंच कुलदीप राणा आदि मौजूद रहे। संवाद