फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीटू के कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट परिसर में दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
भारत बंद के तहत शुक्रवार को सीटू (सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन) के कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट परिसर में धरना दिया। कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा। उन्होंने कृषि कानूनों को वापस लेने, कॉरपोरेट घरानों को लाभ पहुंचाने वाले मजदूर विरोधी चार श्रम कानूनों को तत्काल वापस लेने, स्थायी काम में स्थायी नियुक्तियां देकर ठेकेदारी प्रथा बंद करने, आंगनबाड़ी, आशा, भोजनमाता और ग्राम प्रहरियों को नियमित करने की मांग की। धरना देने वालों में मौके पर सीटू के अध्यक्ष मदन मिश्रा, सचिव मनमोहन रौतेला, गीता बिष्ट, भारती राणा, गजेंद्र बिष्ट आदि शामिल थे। वहीं कर्णप्रयाग में भारत बंद का कोई असर नहीं रहा। बाजार सामान्य तौर पर खुले रहे। सड़कों पर वाहन भी रोजाना की भांति चलते रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें