पीपलकोटी। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) देश के बंदरगाहों की सुरक्षा में लगे निजी सुरक्षा कर्मियों को प्रशिक्षित करेगा। सीआईएसएफ के जनसंपर्क अधिकारी सरोज भूपेंद्र ने जारी विज्ञप्ति में कहा कि छोटे बंदरगाहों में सुरक्षा का काम निजी सुरक्षा एजेंसियां करती हैं जबकि बड़े बंदरगाहों में सीआईएसएफ तैनात है। ऐसे में सभी बंदरगाहों में एक समान सुरक्षा प्रोटोकॉल सुनिश्चित करने के लिए यह प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यह प्रशिक्षण दो चरणों में दिया जाएगा। वर्तमान में खतरे से निपटने के लिए सुरक्षा एजेंसियों को तैयार करने की दिशा में एक रणनीतिक कदम है। संवाद