चमोली जिले में सीआईएससीई से संबद्ध तीन विद्यालय संचालित हैं। इसमें द इंडियन एकेडमी कर्णप्रयाग, क्राइस्ट अकादमी गोपेश्वर और ज्योति विद्यालय ज्योतिर्मठ शामिल हैं।
सीआईएससीई की ओर से बृहस्पतिवार को जारी दसवीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम में चमोली जिले के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया है। इंटरमीडिएट में द इंडियन एकेडमी कर्णप्रयाग की सौम्या चौहान जबकि हाईस्कूल में क्राइस्ट अकादमी गोपेश्वर के स्मयन महाजन ने जिले में टॉप किया।
विज्ञापन
चमोली जिले में सीआईएससीई से संबद्ध तीन विद्यालय संचालित हैं। इसमें द इंडियन एकेडमी कर्णप्रयाग, क्राइस्ट अकादमी गोपेश्वर और ज्योति विद्यालय ज्योतिर्मठ शामिल हैं। बृहस्पतिवार को जारी परीक्षा परिणाम में कक्षा 12वीं में द इंडियन एकेडमी कर्णप्रयाग के छात्र-छात्राएं टॉप पर रहे। सौम्या चौहान ने 97.5 प्रतिशत, मानसी जैन ने 97 प्रतिशत, दीपिका पंत ने 96.25, अर्नव रावत ने 93 और अशस्वी नेगी ने 92 प्रतिशत अंक हासिल किए। सृष्टि नौटियाल ने 89 प्रतिशत अंक अर्जित किए। ज्योति विद्यालय ज्योतिर्मठ में सर्वाधिक अंक 86 प्रतिशत शाश्वत ने प्राप्त किए हैं।
वहीं 10वीं के परिणाम में क्राइस्ट एकेडमी गोपेश्वर के छात्र स्मयन महाजन ने 95.2 प्रतिशत अंक अर्जित कर जिले में टॉप किया। इसी विद्यालय की सृष्टि चमोली ने 94.8 प्रतिशत के साथ द्वितीय, ज्योति विद्यालय ज्योतिर्मठ के तेजस ने 93 प्रतिशत अंक के साथ तृतीय स्थान हासिल किया। इसके अलावा ज्योति विद्यालय की अराध्या जैन ने 92.4, क्राइस्ट अकादमी के ईशान पुरोहित ने 92.8 प्रतिशत, ज्योति विद्यालय की परिधि ने 92 प्रतिशत, द इंडियन अकादमी कर्णप्रयाग के सिद्धार्थ भंडारी ने 91 प्रतिशत और ज्योति विद्यालय की कविता ने 90 प्रतिशत अंक के साथ परीक्षा उत्तीर्ण की। क्राइस्ट अकादमी गोपेश्वर व ज्योति विद्यालय ज्योतिर्मठ में परिणाम शत प्रतिशत रहा। क्राइस्ट अकादमी के प्रबंधक फादर जीजो मोन के मणि, प्रधानाचार्य सिस्टर रोज मैरी, ज्योति विद्यालय के प्रबंधक फादर जिंटो, प्रधानाध्यापिका सिस्टर दीप्ति, द इंडियन अकेडमी विद्यालय की प्रधानाचार्य गीता खंडूड़ी ने परीक्षा परिणाम पर खुशी जताई और सभी को शुभकामनाएं दीं।