फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: नंदानगर के 20 गांवों में किया गया बाल मंच का गठन

Thu, 27 Nov 2025 04:56 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
नंदानगर। पर्वतीय बाल मंच ने विकासखंड के 20 गांवों में किए गए कार्यों का ब्योरा दिया। ब्लॉक सभागार में आयोजित कार्यक्रम में पर्वतीय बाल मंच के ब्लॉक कोऑर्डिनेटर द्वारिका प्रसाद ने 2023 से अब तक किए के कार्यों की जानकारी दी। बताया कि नंदानगर ब्लॉक के 20 गांवों में बाल मंच का गठन किया गया है। बच्चों की ओर से गांवों-गांवों में मूलभूत सुविधाओं जैसे पेयजल स्रोतों की सफाई, शौचालय, पैदल मार्गों की सफाई, बच्चों के अधिकार, सरकार की ओर से संचालित बाल विकास की योजनाओं का लाभ सहित कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। भविष्य में अन्य गांवों में भी यह कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख हीमा देवी, खंड विकास अधिकारी कमल किशोर, विधिक सेवा प्राधिकरण के मथुरा प्रसाद त्रिपाठी, घनश्याम मैंदोली और दर्शन भारती आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें