फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलाज को तरसे वायरल से पीड़ित बच्चे

Sat, 06 Aug 2016 10:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कर्णप्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
सोल क्षेत्र के रूईसाण, घिनपाणी, गुमड़, बूंगा, बुरसोल, गेरूड़ सहित आस पास के गांवों में कई बच्चे वायरल से पीड़ित हैं, लेकिन इन बच्चों को इलाज नहीं मिल पा रहा है। दरअसल एनएचएम कर्मियों की हड़ताल बच्चों पर भारी पड़ रही है। बच्चों को न तो गांव के चिकित्सालय में इलाज में मिल पा रहा है और न स्वास्थ्य टीम गांव में पहुंच रही है।
विज्ञापन


 रूइसाण ग्राम पंचायत के तहत चार प्राइमरी स्कूलों में सौ और एक जूनियर स्कूल में चालीस बच्चे है, जिसमें से अस्सी प्रतिशत बच्चे वायरल से ग्रसित है। ऐसे में इन दिनों बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे है। सामाजिक कार्यकर्ता मोहन सिंह ने बताया कि गांव में एक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र है जिसमें चिकित्सकों के ना होने से न पीड़ितों को न उपचार मिलता है और न दवा।

वहीं ग्राम प्रधान रूईसाण सुदर्शन सिंह का कहना है कि बच्चे लगातार खांसी और बुखार से परेशान है। कहा कि सोलह गांवों की आबादी के लिए स्वास्थ्य केंद्र में एक नर्स तक नहीं है।
विज्ञापन

इधर,  सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र थराली के प्रभारी चिकित्साधिकारी डा0 प्रमोद सिंह का कहना है कि एनएचएम के कर्मचारी हड़ताल पर हैं। इसलिए स्कूल स्वास्थ्य की टीम वहां नहीं जा रही है। कहा कि इस संबंध में संबधित एनएचएम से जानकारी लेने के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें